145 दिन से जारी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज हुई समाप्त

वेब डेस्क। राहुल गांधी के नेतृत्व में 145 दिनों से जारी भारत जोड़ो यात्रा का आज समापन हो गया। राहुल गांधी ने सोमवार को श्रीनगर के कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा फहराकर भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया।

बता दें कि यह यात्रा 145 दिन पहले 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यहां सुबह से भारी बर्फबारी हो रही है। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं है। यात्रा के समापन से पहले ही श्रीनगर में मौसम बिगड़ गया है। लगातार हो रही बर्फबारी के चलते जम्मू-कश्मीर में कई मार्ग तक बंद कर दिए गए हैं। इस बीच राहुल और प्रियंका गांधी की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। दोनों नेता जम्मू में हो रही बर्फबारी में खेलते और मस्ती करते दिख रहे हैं।

See also  मतदान केंद्र में अव्यवस्था के शिकार हुए मतदाता, बिना वोट डाले लौटे

भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने कई पार्टियों को बुलाया गया था। लेकिन कई पार्टियों ने इससे इससे दूरी बना ली। कांग्रेस के बुलावे पर सीपीआई, डीएमके, वीसीके, आईयूएमएल, आरएसपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, जेएमएम के नेता इस यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। जदयू, आरजेडी के साथ सीपीएम, टीएमसी, सपा और एनसीपी के नेता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर