टीआरपी डेस्क ।

आज का राशिफल

मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी मित्र के सहयोग से आयात-निर्यात के कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा।

वृष राशि- मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। सम्मान की प्राप्ति होगी। यात्रा के योग हैं।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार के लिए विदेश यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मार्च का महीना इन 5 राशियों के लिए वरदान समान, 31 दिनों तक ग्रहों का शुभ योग, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

कर्क राशि- मन परेशान रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। बातचीत में संयत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। किसी सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है।

See also  The Right Way to Date On the net

सिंह राशि- मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

कन्या राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बनेंगे।

चाणक्य नीति : स्वस्थ रहने के लिए जरूर करें इन चीजों का सेवन, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

तुला राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी, परन्तु परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार की सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार में भागदौड़ की अधिकता हो सकती है। लाभ भी सन्तोषजनक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

See also  बड़ी खबरः नारायणपुर जिले में 10 करोड़ की लागत से होगा 100 घोटुल का निर्माण

धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु फिर भी संयत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। भाइयों से मतभेद हो सकते हैं।

मकर राशि- मन-अशान्त रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है।

Rangbhari Ekadashi : रंगभरी एकादशी व्रत की तिथि को लेकर न हों कन्फ्यूज, नोट कर लें सही डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि और पारणा टाइम

कुंभ राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु संयत भी रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। माता से धन की प्राप्ति होगी।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यभार में वृद्धि होगी, परन्तु स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।

See also  PM Modi Mahakumbh Visit: प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, संगम में डुबकी लगाएंगे