कोच्चि। रविवार (26 मार्च) को केरल के कोच्चि में इंडियन कोस्ट गार्ड के एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर की एक टेस्ट उड़ान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी।रिपोर्ट के मुताबिक, एएलएच ध्रुव मार्क थ्री एक जांच उड़ान के दौरान 25 फीट की ऊंचाई पर था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर को अचानक आपात लैंडिंग करनी पड़ी। घटना के वक्त हेलीकॉप्टर में तीन पायलट भी मौजूद थे।

इस दौरान एक पायलट को मामूली चोट आई है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग उड़ान पर था, इसी दौरान इसमें तकनीकी खराबी आ गई। घटना कोच्चि एयरपोर्ट के मेन रनवे के पास की है। इमरजेंसी लैंडिंग में हेलीकॉप्टर के रोटर और एयरफ्रेम को नुकसान पहुंचा है। हालांकि सभी पायलट सुरक्षित हैं। आईसीजी ने इस मामले में जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

इंडियन कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने बताया कि घटना के दौरान ध्रुव हेलीकॉप्टर को टेस्ट करने के लिए उड़ान भरी गई थी। इसी दौरान ये हादसा होने से टल गया। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर को करीब 25 फीट की ऊंचाई से ही आपात लैंडिंग करनी पड़ी।

See also  यात्री की फ्लाइट में बिगड़ी तबियत, रायपुर एयरपोर्ट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

इसी महीने लगी थी उड़ान भरने पर रोक

बताया जा रहा है कि एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों के उड़ान भरने पर लगी रोक को हटाने के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड लगातार काम कर रही है। इसी महीने मुंबई तट पर मार्च को हुई दुर्घटना के बाद रक्षा बलों ने एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टरों के उड़ान भरने पर एहतियाती तौर पर रोक लगा दी गई थी।

रोक लगाने के बाद कहा गया था कि जब तक जांचकर्ताओं को हेलीकॉप्टर दुर्घटना की वजह का पता नहीं चलता है, तब तक ये रोक जारी रहेगी। बता दें कि एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव हेलीकॉप्टर को हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया है। इसका इस्तेमाल भारतीय तटरक्षक बल के साथ थलसेना, नौसेना और वायु सेना की ओर से किया जाता है।