Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरक्षण को लेकर आज फिर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हम लगातार इसकी मांग कर रहे हैं। हमने अब इसे विधानसभा से पारित किया है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार लगातार भर्तियों में रोक लगा रही है। प्रदेश में जब राज्य सरकार भर्ती करना चाह रही है तो हमारा आरक्षण बिल रोका गया है। इससे हितग्राहियों को नुकसान हो रहा है। मैं राज्यपाल से फिर आग्रह करता हूं कि या तो इसे वापस करें या अपनी सहमति दें। आपको बता दें कि आज सीएम भूपेश बघेल ने आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी खत लिखा है।

See also  जांजगीर चांपा में बेकाबू कोरोना ने ली 20 की जान, छत्तीसगढ़ में 13628 नए पॉजिटिव 12625 डिस्चार्ज, प्रदेश में 208 की मौत