Encounter
Encounter

बीजापुर। Naxal Encounter in Bijapur: छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर के थाना नैमेड़ क्षेत्रांतर्गत मंगलवार सुबह सर्चिंग पर निकली डीआरजी की नक्‍सलियों से ग्राम कचिलवार में मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पुलिस के किसी भी जवान को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा है। जवानों के द्वारा घेराबंदी मौके से दो नक्‍सलियों को पकड़ने में सफलता मिली है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की पुष्टि की है।

Naxal Encounter in Bijapur: एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि इसमें एक नक्‍सली का शव बरामद हुआ़ है। इस मुठभेड़ में एक नक्‍सली घायल अवस्था में पकड़ा गया है। घटनास्थल से भारी मात्रा में नक्‍सलियों ने दैनिक उपयोग के सामान छोड़कर भाग गए। घटनास्थल घने जंगलों व पहाड़ी पर होने के कारण जवानों द्वारा सर्चिंग जारी है। एएसपी का कहना है कि जवानों के लौटने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

See also  Indian Railways : आज से बदल गए रेलवे रिजर्वेशन के कुछ नियम, 5 मिनट पहले भी बुक किया जा सकेगा टिकट