Summer Skin Care : भीषण गर्मी की वजह से हमे कई बार बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अभी महज अप्रैल का महीना चल रहा है और अभी से तेज धूप और गर्मी से हर कोई परेशान है। चिलचिलाती धूप ने सभी को परेशान किया हुआ है। कई राज्यों में तो हीट वेव का अलर्ट जारी हुआ है। लोगों को दोपहर के वक्त घर से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है, ताकि वो अपना बचाव कर सकें। तेज धूप की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या के साथ कई और परेशानियां भी सामने आने लगती हैं।

दरअसल, ऐसा देखा जाता है कि तेज धूप की वजह से सनबर्न, हीट रैशेज, मुहांसे की समस्या आम है। जिनसे बचने के लिए लोग या तो महंगे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, या फिर पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि महज कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप इस मौसम में भी अपनी त्वचा को स्वस्थ रख सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस रखना पड़ेगा कुछ बातों का ध्यान…

See also  गांवों में पागल कुत्तों का आतंक, 5 लोगों को बुरी तरह नोचा, दहशत में ग्रामीण

करें सनस्क्रीन का इस्तेमाल

गर्मियों में आपकी त्वचा को सबसे ज्यादा नुक्सान सूरज की रोशनी से होता है। तेज और हानिकारक यूवी किरणें आपकी त्वचा पर गहरा असर डाल सकती हैं। ऐसे में जब भी घर से बाहर निकलें तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। कोशिश करें कि आप हर दो घंटे में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते रहें।

स्किन पर लगाएं एलोवेरा

अगर आपको लग रहा है कि आपकी त्वचा धूप से झुलस गई है तो स्किन पर एलोवेरा का इस्तेमाल करें। इससे आपके शरीर को ठंडक मिलेगी।

लगातार पीते रहें पानी

इस मौसम में अपने शरीर में पानी की कमी बिल्कुल ना होने दें। हर रोज कम से कम दस ग्लास पानी जरूर पीएं। इसके साथ ही मौसमी फल खाते रहें और उसका जूस पीते रहें।

स्किन केयर का रखें ध्यान

चिलचिलाती धूप में स्किन केयर का खास ध्यान रखें। अच्छी क्वालिटी के मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते रहें। ताकि त्वचा भी हाइड्रेटेड रहे।

See also  सेहत से जुड़े इन तथ्यों को जानकर चौक जायेंगे आप

पहनें आरामदायक कपड़े

बाहर निकलते वक्त आरामदायक कपड़े पहनें। कॉटन के कपड़े आपको काफी आराम पहुंचाने में मदद करेंगे। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके कपड़े ज्यादा टाइट ना हों।

ग्रीन टी की पत्तियों को लगाएं


ग्रीन टी में कैटेचिन होता है, जिसमें एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये गुण आपके फेस की रेडनेस को कम करने में मदद करते हैं। आपको बस इसकी 2-3 पत्तों को उबालना है और इन्हें ठंडा होने के लिए कुछ देर छोड़ देना है। फिर एक कपड़े को इसमें भिगोकर चेहरे के प्रभावित हिस्सों पर लगाना है।

नारियल का तेल


नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है, जिसमें एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं। ये स्किन के इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं, जिसकी वजह से स्किन रेडनेस की समस्या पैदा होती है। एक चम्मच हल्के गर्म नारियल के तेल को चेहरे के प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और फिर एक घंटे बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

See also  Health Tips : बरसात में आंखों का रखें खास ख्याल, नहीं तो हो सकती है आई फ्लू

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर