AAP 2

रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने पार्टी संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि कोमल हुपेन्डी को अध्यक्ष और वदूद आलम को राज्य महासचिव बनाया गया है। संजीव झा ने बताया कि प्रदेश भर में चलाये गए सदस्यता अभियान के दौरान कुल 6 लाख सदस्य बनाये गए।

संजीव झा ने बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में चरणबद्ध ढंग से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत सबसे पहले कार्यकर्त्ता संवाद और उसके बाद जिलों का दौरा किया। इस बीच पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें संगठन के विस्तार और चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरे के बाद प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाया गया और प्रदेश में कुल 6 लाख लोग सदस्य बने। अब नई कार्यकारिणी बनाई गई है, जिसमे ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक पदाधिकारियो की नियुक्ति की गई है।

See also  ईवीएम को लेकर वैज्ञानिक गौहर रज़ा का बड़ा बयान, बोले- मानव निर्मित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में छेड़छाड़ संभव

एक सवाल के जवाब में संजीव झा ने बताया कि चरणबद्ध कार्यक्रम के बीच आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के अनेक ज्वलंत मुद्दों को उठाया और यहां चल रहे आंदोलनों को अपना समर्थन भी दिया। आगे भी संगठन यहां के मुद्दों को पुरजोर ढंग से उठाएगी। प्रदेश में आरक्षण विधेयक राजभवन में अटके होने के सवाल पर झा ने कहा कि चुनाव आने वाला है और ऐसे मौके पर राजनैतिक दल लाभ उठाने के लिए इसे मुद्दा बना रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को मौकापरस्त पार्टी करार दिया। संजीव झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ को पहले 15 साल तक भाजपा और अब कांग्रेस पार्टी द्वारा दोहन किया जा रहा है। अब प्रदेश की जनता तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को देख रही है।

आप की नई प्रदेश कार्यकारिणी पर एक नजर :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  ठण्ड के चलते 3 जिलों में हुई छुट्टी की घोषणा, परीक्षा की समय सारिणी भी बदली