रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने हैदराबाद रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जैसे पद पर बैठकर झूठ बोल जाते हैं,आश्चर्य होता है ।

मीडिया से चर्चा के दौरान बघेल ने कहा कि मोदी जी रायगढ़ आए और फिर झूठ परोसकर चले गए । इससे पहले रायपुर में उन्होंने कहा था कि धान हम (केंद्र) खरीदते हैं। झूठ है, धान छत्तीसगढ़ सरकार खरीदती है। अभी रायगढ़ आए तो गोबर गौठान की बात कही। हमने कुल 265 करोड़ का गोबर खरीदा है और 1300 करोड़ का आरोप लगा रहे।

सीएम ने कहा कि विभिन्न मंचों पर पीएम, नीति आयोग की बैठक में तारीफ करते रहे हैं। इसलिए यह आरोप लगाने के अलावा और क्या है? अभी जो रेल कारीडोर या उद्घाटन किया। उसमें कितने यात्री चढ़ेंगे। ये सब वो अडाणी के लिए करने आए थे। अडाणी को एसईसीएल की गारे पेलमा खदान दे चुके हैं। बघेल ने कहा कि ये केवल झूठ बोलने और अफवाह फैलाने का काम करते हैं। पीएम जैसे पद पर बैठे हैं और झूठ बोलकर जाएं, यह तो आश्चर्य जनक है।

See also  Bastar Lok Sabha Election 2024: बस्तर लोकसभा चुनाव का उत्साह, मतदान कर्मियों को गुलाब का फूल देकर किया जा रहा रवाना

पीयूष गोयल पर भी लगाया आरोप

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान पर सीएम बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि इनका काम केवल झूठ बोलना है। चार साल पहले कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और अधिकारियों को लेकर गए थे।

पीयूष गोयल ने कहा समर्थन मूल्य से ज्यादा दे रहे है, इसलिए आपका चावल हम नहीं खरीदेंगे, चावल का कोटा उन्होंने नहीं बढ़ाया, उसे हमें बाजारों में भेजना पड़ा, फिर से आकर झूठ बोल कर जा रहे हैं, पहले 86 लाख था अब 61 लाख कर दिए, हमें अभी खाद्य विभाग से 6 हजार करोड़ रुपए लेना है चावल से, पैसा छग के विकास में लगता, यह रोकने में लगे हुए हैं, आए हैं तो देकर जाते, छग के लोगों का हित चाहते, उन्हें छत्तीसगढ़ से और छत्तीसगढ़ियों से तकलीफ है, छत्तीसगढ़ महतारी को भी मजबूरी में लगाए हैं, वो भी सीढ़ी चढ़ने में, इनकी मानसिकता नहीं बदलती है।

See also  एम्स के बाद अब रेलवे सर्वर में सेंध, हैकर्स ने चुरा ली 3 करोड़ पैसेंजर्स की निजी जानकारी