29 और 30 को प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे रोड शो

रायपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

29 अक्टूबर को भगवंत माना और संदीप पाठक कोटा से पार्टी के प्रत्याशी पंकज जेम्स, कवर्धा से प्रत्याशी राजा खड्गराज सिंह के समर्थन में रोड शो करेंगे। 29 अक्टूबर को भगवंत मान सुबह 11 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। कोटा और कवर्धा में रोड शो करने के बाद भगवंत मान और संदीप पाठक रायपुर पहुंचेंगे।

30 अक्टूबर की सुबह दोनों भानुप्रतापपुर और गुंडरदेही जाएंगे। यहां वो भानूप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और गुंडरदेही के प्रत्याशी जशवंत सिन्हा के समर्थन में प्रचार करेंगे और फिर रायपुर लौट कर शाम को रायपुर में रोड शो करेंगे।

See also  Why Did Minister Amarjit Give Such A statement - मंत्री ने क्यों कहा:मुझे ज्यादा की चाह नहीं है, मैं थोड़े में ही गुजारा करता हूं

भगवंत मान का ये रोड राजधानी रायपुर के पहाड़ी चौक से निकल कर खालवाड़ा चौक और कबीर चौक होते हुए कर्मा चौक रामनगर तक जाएगी। जिसमें हजारों की संख्या में आप कार्यकर्ता शामिल होंगे। आम आदमी ने एक बयान जारी करते हुए ये सूचना दी है।

आप द्वारा जारी बयान के मुताबिक भगवंत मान के दौरे का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो विकास के काम किए हैं, उससे छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में भगवंत मान साहब की लोकप्रियता बढ़ी है।

यही वजह है, छत्तीसगढ़ में भी उनके चुनावी कार्यक्रम कराने को लेकर प्रत्याशी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भगवंत मान साहब के कार्यक्रम कराने का आमंत्रण आ रहा है।

जिसे पार्टी की छत्तीसगढ़ की इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। हमारा प्रयास है, प्रदेश कब अलग-अलग क्षेत्रों में भगवंत मान साहब की अधिक से अधिक सभाएं हों। आम आदमी पार्टी ने ये भी बताया कि भगवंत मान का ये चुनावी कार्यक्रम सफल हो, इसके लिए अभी से तैयारी पूरी हो चुकी है।

See also  देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज  

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू