टीआरपी डेस्क। पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के डाउन होने की खबर मिल रही है। एक्स हैंडल पर यूजर्स प्लेटफॉर्म के डाउन होने को लेकर लगातार पोस्ट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। अलग-अलग वेबसाइट के आउटेज को रिपोर्ट करने वाली ऑनलाइन वेबसाइट डाउनडिटेक्टर में भी इस आउटेज को देखा जा रहा है।

एक्स हैंडल हुआ डाउन, यूजर्स को आ रही परेशानी

ऑनलाइन वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक एक्स हैंडल पर सबसे ज्यादा परेशानी गुरुवार सुबह 11 बजे के बाद से आनी शुरू हुई है। आज करीब 11 बज कर 9 मिनट पर एक्स हैंडल के डाउन होने को लेकर 4 हजार से ज्यादा शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

ऐप और वेबसाइट को लेकर आ रही परेशानी

डाउनडिटेक्टर पर दिखाई जा रही जानकारी के मुताबिक एक्स हैंडल पर यूजर्स को सबसे ज्यादा परेशानी ऐप को लेकर आ रही है। आउटेज को लेकर सबसे ज्यादा रिपोर्ट एक्स हैंडल ऐप से मिली है।

See also  JEE Advanced 2020 Result: कल सुबह 10 बजे जारी होगा रिजल्ट, इस वेबसाइड पर देखें अपने परिणाम

कुल शिकायतों में से 64 प्रतिशत ऐप और 29 प्रतिशत वेबसाइट से जुड़ी है। बता दें, एक्स हैंडल को लेकर आउटेज की यह परेशानी ग्लोबली आ रही है। फिलहाल यह आउटेज कितनी देर रहेगा, इस बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर