बीजापुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही नक्सलियों द्वारा काफी उत्पात मचाया जा रहा है। इसी कड़ी में नक्सलियों द्वारा आज आगजनी और आईईडी लगाने जैसे मामले सामने आ रहे हैं। दरअसल चेरपाल के रोड पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए 2 IED जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि 5 किलो के 2 IED बरामद की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार डी माइनिंग के दौरान IED बरामद की गई, जिसे BDS बीजापुर की टीम ने डिफ्युज किया।

बता दें डब्बाकुन्ना गांव के पास एक पहाड़ी पर रविवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी थी।

See also  Encounter News : कोरचोली के जंगल में हुए मुठभेड़ में 13 तक पहुंची मृत नक्सलियों की संख्या, ऑटोमैटिक हथियार भी किए गए बरामद