रायपुर।आयोध्या में होने वाले भगवान रामलला की 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय हो गया है। रामभक्त श्रीलंका से प्रभु श्रीराम की चरण पादुका को आयोध्या लेकर जा रहे हैं। वहीं भगवान रामलला के अभिषेक से पहले सराफा बाजारों में सोने से बने राम मंदिर मॉडल और राम दरबार की मांग तेजी से बढ़ गई है।

इतना ही नहीं राम मंदिर और राम दरबार के फोटो वाले चांदी के सिक्कों की भी डिमांड बढ़ गई है। ग्राहकों की मांग को देखते हुए सराफा कारोबारियों ने मॉडल और सिक्कों का स्टॉक बुलवा लिया है।

सोने से बने राम मंदिर मॉडल की खूबसूरती लोगों को आकर्षित कर रही है, यही कारण है कि लोगों के बीच इसकी मांग ज्यादा देखी जा रही है। सराफा व्यापारियों का कहना है कि जैसे-जैसे प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे राम मंदिर मॉडल, राम दरबार और सिक्कों की खरीदारी बढ़ रही है।

See also  बायोफ्यूल के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ को मिला इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड