महासमुंद। जिले के ग्राम जाड़ामुड़ा स्थित केंद्र में धान खरीदी में अनियमितता की शिकायत सही पाए जाने के बाद प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के प्रभारी उमेश भोई को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही कम्प्यूटर ऑपरेटर मनोज प्रधान एवं मनीष प्रधान को समिति के कार्यां से मुक्त कर दिया गया है।

सहकारी समिति जाड़ामुड़ा के प्राधिकृत अधिकारी एस.के. डे द्वारा जारी आदेश के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी में उमेश भोई व दोनों कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन करने में चूक करते हुए धान खरीदी कार्यों में लापरवाही एवं अनियमितता किया गया। जिसके चलते समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए यह कार्यवाही की गई है।

See also  अजब-गजब : शिक्षिका के तबादले का बैकडेट आदेश निकाल कर हाईकोर्ट को गुमराह करने की कोशिश, डीईओ पर गिर सकती है गाज…