गुवाहाटी। असम में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रविवार को असम कांग्रेस के मीडिया सेल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस विधायक भरत चंद्र नारा ने पार्टी से ही इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उन्होंने अपना इस्तीफा भेजा है। पत्नी को लोकसभा का टिकट नहीं मिलने से वे नाराज बताए जा रहे थे। उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही है। पर नाराज थे और इसी वजह से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है।

कांग्रेस विधायक ने पत्र में लिखा कि मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा देता हूं। भरत चंद्र नारा असम के लखीमपुर जिले के नौबोइचा से विधायक हैं। वे लखीमपुर लोकसभा सीट से अपनी पत्नी पूर्व केंद्रीय मंत्री रानी नारा के लिए टिकट मांग रहे थे। कांग्रेस ने उदय शंकर हजारिका को लखीमपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस के एलान के दो दिन बाद उन्होंने पार्टी छोड़ी है। भरत चंद्र नारा को उम्मीद थी कि कांग्रेस इस सीट से उनकी पत्नी को मैदान में उतारेगी। हालांकि, कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रानी नारा को टिकट नहीं दिया।

See also  कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने असम पहुंच किया कामाख्या देवी के दर्शन, आज शिवसागर में करेंगे जनता को संबोधित

असम की 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव तीन चरणों में चुनाव होने हैं। पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल और तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा। पहले और दूसरे चरण में पांच-पांच लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा तीसरे चरण में चार सीटों पर मतदान होगा।

सीएम सरमा ने किया था दावा

कुछ दिनों पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया था कि असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा और भरत नारा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस विधायक भरत नारा पार्टी से इस्तीफा देते हैं तो वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।