'लोकतंत्र बचाओ रैली'
'लोकतंत्र बचाओ रैली'

इंडिया गठबंधन की रैली में बीजेपी के खिलाफ नारे लगाए

नई दिल्ली । रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने हिस्सा लिया। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उद्धव ठाकरे ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी से कहा कि देश आपके साथ।

उद्धव ठाकरे ने कहा, ”ये चुनावी रैली नहीं हैं. दो बहनें हिम्मत से लड़ रही हैं तो भाई कैसे पीछे रहेगा. कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल आप चिंता नहीं कीजिए, पूरा देश आपके साथ है। आशंका थी की तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है तो यह आशंका नहीं है यह सच्चाई हो चुकी है. हम चुनाव के प्रचार के लिए नहीं आये हैं. प्रजातंत्र की रक्षा के लिए आये हैं.” इस दौरान उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के खिलाफ नारा लगाया. उन्होंने कहा, ”अबकी बार भाजपा तड़ी पार.”

See also  Rahul Gandhi defamation case: सूरत रवाना हुए राहुल गांधी, मानहानि केस में Surat Court सुनाएगा फैसला,थोड़ी देर में शुरु होगी कार्यवाही

ठाकरे ने आगे कहा, “उन्हें लगता होगा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया तो डर जाएंगे। हम डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने देशवालों को पहचाना नहीं. भारत का कोई भी डरने वाला नहीं, लड़ने वाला है। केंद्रीय एजेंसियां उनके साथ हैं, हम इंडिया गठबंधन बनाकर आए हैं। अगर आपमें हिम्मत है…बीजेपी वालों को कहना चाहता हूं, चुनौती देता हूं कि बैनर पर लिख दो की बीजेपी के साथ तीन पार्टियां हैं…ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग. समय आ गया है कि कितने दिन आलोचना करते रहेंगे। देश के लिए एक व्यक्ति और एक पार्टी की सरकार खतरनाक हो गई है.”

उद्धव ठाकरे ने मंच से कहा, “मिलीजुली सरकार लानी होगी। सभी राज्यों का सम्मान करने वाली सरकार लानी होगी। तभी देश बचेगा। हम चुनाव प्रचार के लिए नहीं आए हैं, लोकतंत्र बचाने के लिए आए हैं। अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगा दिया और जेल में डाल दिया. ये कैसी सरकार है। बीजेपी ने जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, उन्हें वॉशिंग मशीन में डालकर, नहला धुलाकर अपने मंच पर विराजित कर दिया. आप इनपर विश्वास कैसे कर सकते हैं। “

See also  इलेक्टोरल बॉन्ड: SBI की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 11 मार्च को करेगा सुनवाई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर