राहुल गांधी
राहुल गांधी

मंगलवार सुबह छह बजे वे से रवाना होंगे राहुल गांधी

शहडोल। मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार का शंखनाद करने आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर शहडोल में उड़ान नहीं भर सका। फ्यूल कम होने की वजह से हेलीकॉप्टर को रोकना पड़ा। जबलपुर से अतिरिक्त फ्यूल मंगाया गया है। मौसम खराब होने की वजह से फ्यूल आने में देरी होगी। इस वजह से राहुल सोमवार की रात शहडोल में ही बिताएंगे। उन्हें सूर्या इंटरनेशनल होटल में ठहराया गया है।

मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर शहडोल में फ्यूल कम होने की वजह से उड़ान नहीं भर सका। जबलपुर से फ्यूल मंगाया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अब राहुल सुबह ही रवाना होंगे।

राहुल गांधी ने सोमवार को पहले चरण के मतदान में शामिल मंडला और शहडोल लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। मंडला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिवनी में जनसभा के बाद राहुल शहडोल के बाणगंगा मेला मैदान पर पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित किया। हालांकि, फ्यूल कम होने की वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। फिलहाल उन्हें शहडोल के सूर्या इंटरनेशनल होटल में ठहराया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

See also  मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल गठनः शिवराज सरकार में 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, सिंधिया खेमे से तुलसी सिलावट और गोविंद राजपूत भी मंत्री बने

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मौसम खराब है। पानी गिरा है। फ्यूल आने में देरी होगी। मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर अब उड़ान नहीं भर सकेगा। पायलट का भी यही सुझाव था। राहुल गांधी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें शहडोल में ही रुकना होगा। अब मंगलवार सुबह छह बजे वे यहां से रवाना होंगे। मैं तो राहुल जी से काफी प्रभावित हुआ हूं। जैसे ही उन्हें सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि मौसम खराब है तो उन्होंने पूछा कि अब क्या कर सकते हैं? शहडोल में रुकना ही पड़ेगा। वह बेहद सहज और सरल हैं।

संभावनाओं को टटोला


इससे पहले शहडोल एसपी कुमार प्रतीक ने बताया कि फ्यूल की कमी के कारण राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। फ्यूल जबलपुर से मंगाया जा रहा है। समय पर फ्यूल आ गया तो ही राहुल हेलीकाप्टर से जाएंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जबलपुर तक सड़क मार्ग से ले जाने की संभावनाओं को भी टटोला गया था। लेकिन मौसम खराब है। सुरक्षा कारणों से उनके यहीं पर रुकने के इंतजाम किए गए हैं।

See also  Mission 2023:छत्‍तीसगढ़ में आज दिग्‍गजों का जमावड़ा, दुर्ग में पीएम मोदी, जगदलपुर और खरसिया में राहुल की सभा, डोंगरगांव और कांकेर में गरजेंगे योगी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर