दीपक बैज

दीपक बैज पहुंचे रायपुर रेलवे स्टेशन, यात्रियों से की चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज बुधवार को रायपुर रेल्वे स्टेशन पहुंचे और यात्रियों से मिलकर उनकी परेशानियों को जाना। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में ट्रेनों की लेटलतीफी और कैंसिलनेशन को बड़ा मुद्दा बनाते हुए भाजपा को घेरने की कोशिश की है। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए दीपक बैज ने कहा कि, गर्मी की छुट्टियां चल रही है, शादी-ब्याह का सीजन है, लोग महीनों पहले टिकिट बुक करवा कर रखे है लेकिन ऐन यात्रा के दिन ट्रेनों के रद्द होने का फर्मान जारी हो जा रहा है।

पिछले तीन सालों से है यही हाल

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अपने बयान में आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में ये स्थिती आज से नही बल्कि पिछले तीन सालों से चल रही है, लेकिन भाजपा सरकार और उनके नेताओं ने एक शब्द भी इस संबंध में नही बोला है। यह मोदी सरकार की तानाशाही और छत्तीसगढ़ विरोधी रवैया है पिछले 3 साल से अधिक समय से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 62000 ट्रेनों को बिना किसी ठोस कारण के रद्द किया गया।

See also  2 हजार दावेदारों में से काट-छांट कर 300 लोगों की लिस्ट तैयार

दीपक बैज का कहना है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने का मतलब यात्री ट्रेनों को बंद करने के षड़यंत्र करने का समर्थन करना होगा। रेलवे को बचाने के लिए आवश्यक है कि देश से मोदी सरकार की विदाई की जाए। यात्री रेल और रेल सुविधा को बचाने के लिये यह आवश्यक है कि भाजपा और मोदी के खिलाफ मतदान किया जाए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर