नेशनल डेस्क

लोकसभा चुनाव के साथ आंध्रप्रदेश और ओड़िशा में विधानसभा भी चुनाव हुए हैं। दोनों जगहों पर भाजपा और एनडीए को बढ़त मिल रही है। आंध्रप्रदेश में एनडीए 158 सीटों पर आगे चल रही है। यहां 175 सीटें हैं। आंध्र प्रदेश में NDA (भाजपा, TDP और जन सेना पार्टी) सरकार बनाता दिख रहा है। मौजूदा CM जगन मोहन रेड्डी की YSR कांग्रेस को तगड़ा नुकसान हो रहा है। एग्जिट पोल में भी इस बार सत्ता बदलने का अनुमान जताया गया था। वहीं, ओडिशा में अब तक के रुझान में BJP सरकार बना सकती है।

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के जगन मोहन रेड्डी 2019 से सत्ता में हैं। जगन मोहन ने पिछली बार 175 में से 151 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की थी। राज्य में भाजपा ने चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और एक्टर पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (JSP) के साथ गठबंधन किया है। वहीं, ओडिशा में नवीन पटनायक 24 साल (मार्च 2000) से लगातार मुख्यमंत्री हैं। ओडिशा में भाजपा ने फिलहाल किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा।

See also  Royal Enfield lovers के लिए बड़ी खुशखबरी, लॉन्च हुआ Royal Enfield Hunter 350, जाने खासियत

आंध्रप्रदेश में बीजेपी को 7, टीडीपी को 131, जन सेना पार्टी को 20 और वाईएसआर कांग्रेस को 17 सीटें मिल रही हैं। ओडिशा 147 सीटें हैं। बहुमत के लिए 74 सीटों पर जीत जरूरी है। अब तक बीजेडी 57, बीजेपी को 75, कांग्रेस को 12 और अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।