कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की गेवरा कोयला खदान में आज सुबद एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक हेल्पर की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब एक ड्रिल मशीन को रिवर्स किया जा रहा था और पीछे खड़े कर्मचारी मशीन की चपेट में आ गए।

मृतक की पहचान राजन राणा के रूप में हुई है, जो नेपाल का रहने वाला था और ठेका कंपनी कलिंगा के अधीन खदान में कार्यरत था। फिलहाल वह गेवरा खदान के 22 नंबर मेस में निवासरत था।

कैसे हुआ हादसा ?

यह हादसा सुबह तकरीबन 3 बजे हुआ जब ड्रिल मशीन का चालक लापरवाही से वाहन को रिवर्स कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक को यह अंदाज़ा नहीं था कि पीछे राजन खड़ा है। जैसे ही वाहन पीछे बढ़ा, राजन राणा मशीन से कुचला गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  सात माह में प्रदेश सरकार ने बैंकों से लिया 11 हजार करोड़ रुपए का कर्ज- मुख्यमंत्री

मामले में प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही खदान प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही मानी जा रही है।

खदान प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था बेहाल ?

इस हादसे के बाद खदान कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि खदान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी आम बात हो गई है। कर्मचारियों ने मांग की है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

परिजनों का बुरा हाल

राजन राणा की मौत के बाद उनके परिजनों का बुरा हाल है। उनका कहना है कि “वह रोज़ की तरह ड्यूटी पर गया था लेकिन अब कभी लौटकर नहीं आएगा।” परिजनों और कर्मचारियों ने मिलकर खदान प्रबंधन से जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता कदम उठाने की मांग की है।

See also  Placement Camp : युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा मौका, यहां लगेगा प्लेसमेंट कैंप, कई पदों पर होगी भर्ती

यह हादसा एक बार फिर खदान कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े करता है। क्या किसी की जान कीमत पर ही खदानों में उत्पादन होगा ? प्रशासन और कंपनियों के लिए यह एक चेतावनी है कि समय रहते ठोस कदम न उठाए गए, तो ऐसे हादसों का सामना बार-बार करना पड़ सकता हैं।