टीआरपी डेस्क। रेडमी ने एक बार फिर मिड-रेंज सेगमेंट में तहलका मचा दिया है। कंपनी ने भारत में Redmi Note 14 SE 5G को लॉन्च कर दिया है, जो न सिर्फ कीमत में किफायती है, बल्कि फीचर्स के मामले में कई महंगे स्मार्टफोन्स को भी पीछे छोड़ता है।

डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो Redmi Note 14 SE 5G में 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2100 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की परत है।

सिक्योरिटी का भी रखा गया है पूरा ध्यान
फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो इस प्राइस सेगमेंट में काफी कम देखने को मिलता है।

साउंड क्वालिटी भी शानदार
डुअल स्टीरियो स्पीकर्स से लैस ये डिवाइस म्यूजिक और मूवी लवर्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

परफॉर्मेंस और स्टोरेज
Redmi Note 14 SE 5G में MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB रैम के साथ वर्चुअल रैम तकनीक मिलती है, जिससे रैम 16GB तक एक्सपेंड हो सकती है। स्टोरेज के लिए 128GB स्पेस है।

See also  पंडित रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 26 को,  इंग्लिश एमए का गोल्ड मेडल बांटने पर हाईकोर्ट की रोक

बैटरी भी है तगड़ी
फोन में 5110mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेगमेंट में भी दम
इस स्मार्टफोन में 50MP Sony LYT600 प्राइमरी कैमरा है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा वाइड और 2MP मैक्रो लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 20MP का कैमरा दिया गया है।

कीमत और ऑफर्स

  • Redmi Note 14 SE 5G की भारत में कीमत रखी गई है 14,999 रुपये, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।
  • सेल शुरू होगी 7 अगस्त दोपहर 12 बजे
  • प्लेटफॉर्म: Redmi की वेबसाइट और Flipkart
  • लॉन्च ऑफर: बैंक कार्ड से खरीदने पर 1000 रुपये की छूट और पुराने फोन के एक्सचेंज पर 1000 रुपये की अतिरिक्त छूट

किससे होगी टक्कर
यह फोन Vivo T4x 5G (13,999 रुपये), Realme 14x 5G (14,999 रुपये) और Motorola G64 5G (13,999 रुपये) को सीधी टक्कर देगा।

एक नजर में Redmi Note 14 SE 5G

  • डिस्प्ले: 6.67 इंच FHD+ AMOLED, 120Hz
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7025
  • रैम: 6GB + 10GB वर्चुअल
  • स्टोरेज: 128GB
  • कैमरा: 50MP + 8MP + 2MP | फ्रंट 20MP
  • बैटरी: 5110mAh, 45W फास्ट चार्ज
  • सिक्योरिटी: इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट
  • ऑडियो: डुअल स्टीरियो स्पीकर
  • कीमत: 14,999 रुपये
See also  Gmail से Zoho Mail पर होना चाहते हैं शिफ्ट? तो अपनाएं ये प्रोसेस…