टीआरपी डेस्क। इस साल करवा चौथ शुक्रवार, 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह त्यौहार सुहागन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है, क्योंकि महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी आयु और सेहतमंद जीवन के लिए निर्जला व्रत करती है। इतना ही नहीं इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती है और अपने सोलह श्रृंगार में मेंहदी को शामिल करती है। वैसे भी मेंहदी के बिना यह त्यौहार अधूरा लगता है। हाथों में जब मेंहदी का कलर चढ़ता है, तो सुंदरता में चार चांद लग जाता है। इस करवा चौथ पर ट्राई करें लेटेस्ट मेंहदी डिजाइन और अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाए।

ये मेंहदी डिजाइन आपके हाथों पर सौदर्यं लगेंगी

पति के नाम वाली मेंहदी डिजाइन


इस डिजाइन में आप अपने पति के नाम को किसी बेल, मोर डिजाइन या फूल डिजाइन के बीच में छुपा सकती है। ताकि वो अपने नाम को ढूंढें और आपके लिए प्यारी सी मुस्कान दें।

See also  चित्रकोट मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटने से तीन युवकों की मौत


चांद-मोर मेंहदी डिजाइन


अगर आप भी चाहती हैं इस करवा चौथ पर आपकी मेंहदी टेड्रिशनल और खूबसूरत दिखे , तो चांद और मोर से सजी ये डिजाइन जरूर सेलेक्ट करें। यह डिजाइन न केवल सुंदर दिखती है, बल्कि करवां चौथ के व्रत की थीम को दर्शाती है। इसके अलावा मोर पंख की डिजाइन हाथों को रॉयल लुक देती है।


सेंटर फ्लोवर मेंहदी डिजाइन


ये मेंहदी डिजाइन न सिर्फ खूबसूरत होती है, बल्कि सेंटर पर बने होने की वजह से प्यारा सा लुक क्रिएट करती है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। ये उन महिलाओं के लिए बेस्ट डिजाइन हैं, जो महिलाएं हैवी डिजाइन पसंद नहीं करती है।


फुल हैंड डिजाइन


करवा चौथ पर महिलाएं फुल हैंड डिजाइन वाली मेंहदी ज्यादातर पसंद करती है। इस डिजाइन को उंगलियों से लेकर कोहनी तक लगाया जाता है, अक्सर इस डिजाइन में गणपति, कलश, कपल की आकृति बनाई जाती है।

अरेबिक मेंहदी डिजाइन


यह डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं, यह डिजाइन कई सालों से महिलाओं की पहली पसंद मानी जाती है। इसमें फूल, पत्तियां और बेल लंबाई के अनुसार बनाई जाती है। साथ ही सूखने के बाद यह डिजाइन बेहद सुंदर लगती है और हाथों पर मार्डन और प्यारा लुक क्रिएट करती है।

See also  100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल हुए Mukesh Ambani, जानिए इस साल कितनी ग्रोथ की प्रॉपर्टी ने