टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का सितम जारी है और अगले दो दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई हिस्सों में हीटवेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के चार प्रमुख शहरों में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

राजनांदगांव 44 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर

पिछले 24 घंटों के दौरान राजनांदगांव 44 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोई भी मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं होने के कारण मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। शुष्क हवाओं के चलते दोपहर के समय धूप की तपिश और लू का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर के वक्त अनावश्यक बाहर न निकलने और खुद को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है। अगले 48 घंटों तक तापमान में गिरावट के कोई आसार नहीं हैं, जिससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है।

See also  बिग ब्रेकिंग : मेघालय के किसान सबसे खुशहाल, मासिक आमदनी 29,348 रुपए, छत्तीसगढ़ के किसानों की कमाई मात्र 9,677 रुपए, देखिए किस राज्य के किसान कितने अमीर