टीआरपी। two officers suspended : पिछले दिनों सूरजपुर जिले के वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का मामला उछला था। सोशल मीडिया पर मामला वीडियो वायरल होने के बाद अब वन विभाग ने दो अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है। साथ ही एक वरिष्ठ अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि कुमेली स्थित वन विभाग रेस्ट हाउस में अश्लील डांस करने का मामला सुर्खियों में रहा। वन विभाग के अधिकारियों की खूब किरकिरी हुई। शासकीय कर्तव्य निभाने में लापरवाही बरतने और वन विभाग की छवि खराब होने पर डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी और वन पाल शैलेष टीना लकड़ा को निलंबित किया गया है। रामानुजगंजनगर के तत्कालीन रेंजर आरसी प्रजापति को भी कारण बताओ नोटिस देकर स्पष्टीकरण करने कहा गया है।

अन्य लोगों पर कार्रवाई


वन मंडल अधिकारी (DFO) ने वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मामले की जांच करने की माग की है।

See also  Women's Day special : छत्तीसगढ़ की बेटियों ने ऊंचा किया प्रदेश का नाम, इंटरनेशनल स्तर पर बास्केटबॉल खेल, किया मजदूर मां का सपना पूरा

वन विभाग की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह

वन विभाग के शासकीय रेस्ट हाउस में अश्लील डांस जैसी गतिविधियां संचालित होने पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इससे पहले भी कई ऐसी अवांछित गतिविधियां हुई होगी। जिसके बारे में किसी को नहीं मालूम। यदि अश्लील वीडियो वायरल नहीं होता तो शायद यह मामला भी दबकर रह जाता।