टीआरपी। अंगूर हर मौसम में पसंद किया जाने वाला फल है। सेहत के साथ.साथ इसका स्वाद भी लोगों को बेहद पसंद आता हैए लेकिन बाजार में हर अंगूर मीठा होए यह जरूरी नहीं। कई बार बाहर से ताजे दिखने वाले अंगूर घर आकर खट्टे निकल जाते हैं। जिससे पूरा मूड खराब हो जाता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए खरीदे गए अंगूर अगर खट्टे होंए तो उन्हें खाना मुश्किल हो जाता है।

दरअसलए अंगूर की मिठास केवल किस्म पर नहींए बल्कि सही पहचान और खरीदारी के तरीके पर भी निर्भर करती है। कई बार दुकानदार पुराने और नए अंगूर मिलाकर बेच देते है। ऐसे में ग्राहक भ्रमित हो जाता है। अगर आप खरीदते वक्त थोड़ी सी समझदारी और सही ट्रिक्स अपनाएंए तो बाजार से हर बार मीठेए रसीले और ताजे अंगूर खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं अंगूर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें। जिससे खट्टे अंगूर से बच सकते हैं।

See also  BREAKING NEWS : देखते-देखते धूंधूं करके जलने लगा होटल, फायर बिग्रेड ने संभाला मोर्चा, मार्केट में हड़कंप, देखें वीडियो

अंगूर खरीदते समय रखें इन बातों का ख्याल

रंग से समझें अंगूर पका है या कच्चा

मीठे अंगूर की पहचान उसके रंग से की जा सकती है। हरे अंगूर हल्के पीले या सुनहरे रंग के दिखाई दें, तो वे आमतौर पर ज्यादा मीठे होते हैं। बहुत ज्यादा हरे या फीके रंग वाले अंगूर अक्सर कच्चे और खट्टे निकलते हैं। वहीं काले अंगूर गहरे बैंगनी या काले रंग के हों तो मिठास ज्यादा होती है। अगर दाग.धब्बे या रंग में फर्क दिखेए तो ऐसे अंगूर लेने से बचना ही बेहतर होता है।

डंठल देखकर करें ताजगी की पहचान

अंगूर खरीदते समय सबसे पहले उनके डंठल पर नजर डालें। अगर डंठल हरा और मजबूत है तो इस बात का संकेत होता है कि अंगूर ताजे हैं सूखा या भूराए झड़ता हुआ लगेए तो समझ जाएं कि अंगूर पुराने हैं और स्वाद में खट्टे या बेस्वाद हो सकते हैं। इसलिए ऐसे गुच्छे लेने से बचें।

See also  फर्जी शपथ पत्र देकर नौकरी हासिल करने वाली शिक्षिका बर्खास्त, शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षक पर भी गिरी गाज

छिलके की सफेद परत से न घबराएं

अंगूर के ऊपर दिखने वाली हल्की सफेद परत बिल्कुल सामान्य होती है। यह परत अंगूर की ताजगी का संकेत मानी जाती है। अक्सर लोग इसे सफेद पाउडर जैसी परत देखकर उन्हें खराब समझ लेते हैंए जबकि यह प्राकृतिक वैक्स होती है। बहुत ज्यादा चमकदार अंगूर कई बार पुराने या केमिकल से साफ किए हुए होते है।

दाने हों कसे हुए और भरावदार

अंगूर के दानों को हल्के से दबाकर जरूर देखेंए मीठे अंगूर के दाने हमेशा कसे हुएए भरे हुए और हल्के दबाव में भी मजबूत महसूस होते हैं। अगर दाने सिकुड़े हुए या नरम होए तो यह खराब स्वाद की ओर इशारा करते है इसका मतलब कि अंगूर ज्यादा समय से रखे हुए है।

खुशबू से करें पहचान

अगर संभव हो तो अंगूर खरीदते वक्त उनकी खुशबू जरूर महसूस करें। ताजे और मीठे अंगूर में हल्की सी सुगंध आती है। अगर अंगूर से खट्टी या अजीब गंध आ रही हो, तो उन्हें खरीदने से बचें।

See also  BIG BREAKING : दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को होगा मतदान, 8 को मतगणना

मौसम और जगह का रखें ध्यान

अंगूर का सही सीजन सर्दियों का माना जाता है। सीजन के बाहर मिलने वाले अंगूर अक्सर स्वाद में खट्टे या कम मीठे होते हैं। साथ ही स्थानीय और ताजे अंगूर ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं।

चखने का मौका मिले तो जरूर लें

अगर दुकानदार टेस्ट करने देए तो एक.दो दाने चखकर जरूर देखें। यह सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका है मीठे अंगूर पहचानने का।