टीआरपी डेस्क। जब बात दुनिया की सबसे ऊंची और भव्य इमारतों की आती है, तो दुबई का बुर्ज खलीफा और मलेशिया का मर्डेका 118 सबसे ऊपर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन आसमानी इमारतों को बनाने में जितना पैसा खर्च हुआ, उससे कहीं ज्यादा लागत भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ को बनाने में आई है?

जी हां, ऊंचाई के मामले में भले ही एंटीलिया इन इमारतों के सामने छोटा दिखे, लेकिन कीमत के मामले में इसने दुनिया के बड़े-बड़े अजूबों को पीछे छोड़ दिया है।

बुर्ज खलीफा: सबसे ऊंची, पर लागत कम

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (828 मीटर) को बनाने में करीब 1.5 बिलियन डॉलर खर्च हुए। 2010 में शुरू हुई यह इमारत इंजीनियरिंग का चमत्कार मानी जाती है, लेकिन मुकेश अंबानी का निजी आवास लागत के मामले में इससे करीब ₹4,500 करोड़ अधिक महंगा है।

दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत

मलेशिया की मर्डेका 118, जिसका उद्घाटन हाल ही में जनवरी 2024 में हुआ, उसकी लागत ₹11,601 करोड़ रही। 679 मीटर ऊंची होने के बावजूद यह लागत में एंटीलिया से काफी पीछे रह गई है।

See also  UP Assembly Election 2022 : पूर्व प्रधाममंत्री के नाती सिद्धार्थ नाथ सिंह पर जानलेवा हमले की कोशिश

एंटीलिया क्यों है इतना महंगा?


दक्षिण मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित 27 मंजिला ‘एंटीलिया’ अपनी लग्जरी और तकनीक के लिए जाना जाता है। इसकी ऊंची लागत के पीछे ये खास वजहें हैं। यह 4,00,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। घर में 3 हेलीपैड, 168 कारों के लिए गैराज, और एक प्राइवेट थिएटर मौजूद है। गर्मी से बचने के लिए इसमें एक खास ‘स्नो रूम’ (Snow Room), स्पा, जिम और हैंगिंग गार्डन्स बनाए गए हैं। इस घर की देखरेख के लिए 600 कर्मचारियों का स्टाफ 24 घंटे तैनात रहता है।

एंटीलिया केवल एक घर नहीं, बल्कि विलासिता और भारतीय औद्योगिक शक्ति का प्रतीक है। जहां बुर्ज खलीफा और मर्डेका 118 सार्वजनिक और व्यावसायिक इमारतें हैं, वहीं एक निजी निवास का इतनी भारी लागत से बनना इसे दुनिया का सबसे महंगा निजी घर (बकिंघम पैलेस के बाद) बनाता है।