टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही आंधी ला दी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज इस कदर है कि सुबह से ही थियेटर्स हाउसफुल चल रहे हैं। रायपुर के मैग्नेटो मॉल से लेकर बिलासपुर के मल्टीप्लेक्स तक, हर जगह टिकट विंडो पर धुरंधर 2 देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई है।

बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक शुरुआत: Dhurandhar 2 Collection Day 1

शुरुआती आंकड़ों (Sacnilk) के अनुसार, धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे पर ही कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। टिकट बुकिंग की रफ्तार काफी तेज है। बुकमायशो पर हर घंटे 72,000 से ज्यादा टिकटें बुक हो रही हैं।

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधरः द रिवेंज यानी धुरंधर 2 ने जवान का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 97 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस किया। इससे पहले 2023 में आई जवान ने पहले दिन 75 करोड़ रुपए कमाए थे।

See also  पूर्वी लद्दाख विवाद: कोर कमांडर की आठवें दौर की वार्ता अगले सप्ताह संभव

रणवीर सिंह की एक्टिंग और आदित्य धर का जादू

फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह की एक्टिंग की चौतरफा तारीफ हो रही है। उनके इंटेंस लुक और गानों ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है। मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ करते हुए इसे एक मास्टरपीस करार दिया है। फिल्म में संजय दत्त का खूंखार अंदाज भी दर्शकों के रोंगटे खड़े कर रहा है।

बजट और ‘ऑपरेशन ग्रीन लीफ’ का कनेक्शन

दरअसल, धुरंधर 2 का बजट काफी भव्य है और यह एक बड़ी Revenge Movie के तौर पर उभरी है। फिल्म की कहानी ऑपरेशन ग्रीन लीफ की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है, जो दर्शकों को अंत तक कुर्सी से बांधे रखती है। फिल्म की अवधि (Duration) और सिनेमाघरों में इसके शो टाइम (Dhurandhar 2 Time) को लेकर भी दर्शकों में भारी उत्साह है।

OTT और पार्ट 3 की चर्चा शुरू

फिल्म की जबरदस्त सफलता को देखते हुए अभी से Dhurandhar Part 3 को लेकर सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे हैं। वहीं, लोग Dhurandhar 2 OTT रिलीज और इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Collection Worldwide) पर भी नजर गड़ाए हुए हैं। छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में जिस तरह का माहौल है, उससे साफ है कि यह फिल्म Highest Grossing Indian Movies की लिस्ट में शामिल होने वाली है।

See also  Bigg Boss 17 : सलमान ने किया खुलासा, 'दिल दिमाग और दम का होगा ये गेम'