Donald Trump White House Firing: अमेरिका के वॉशिंगटन से एक बेहद डराने वाली खबर सामने आ रही है। व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक सिरफिरा हथियार लेकर कार्यक्रम के अंदर घुस गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस वक्त यह हमला हुआ, वहां खुद राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप मौजूद थे। सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया है, लेकिन इस घटना ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है।

सुरक्षा घेरा तोड़कर बॉलरूम तक पहुंचा हमलावर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर की पहचान 31 साल के कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया का रहने वाला है। वह अकेले नहीं, बल्कि कई घातक हथियारों के साथ कार्यक्रम में दाखिल हुआ था। चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपी ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की और कई राउंड फायरिंग भी की। गनीमत रही कि सुरक्षाबलों ने उसे बॉलरूम के पास ही दबोच लिया, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

See also  आज का राशिफल 26 अगस्त- सूर्य से भी तेज चमकेगी इन राशियों की किस्मत

इंटरव्यू में जब रिपोर्टर पर भड़क गए ट्रंप

इस खौफनाक मंजर के कुछ ही घंटों बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने CBS News की पत्रकार नोरा ओ’डॉनेल को इंटरव्यू दिया। शुरुआत में तो ट्रंप शांत दिखे, लेकिन जैसे ही रिपोर्टर ने हमलावर के मैनिफेस्टो का जिक्र किया, ट्रंप का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। रिपोर्टर ने जैसे ही मैनिफेस्टो की बातें पढ़नी शुरू कीं, ट्रंप ने उसे बीच में ही टोक दिया। उन्होंने तीखे लहजे में कहा, मुझे जानबूझकर बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। मेरा इन आरोपों से कोई लेना-देना नहीं है, मैं पूरी तरह बेदाग हूं।

मैं बलात्कारी नहीं हूं: आरोपों पर दी सफाई

इंटरव्यू के दौरान माहौल उस वक्त और तनावपूर्ण हो गया जब ट्रंप ने सीधे शब्दों में कहा, मैं बलात्कारी नहीं हूं और न ही मैंने किसी का बलात्कार किया है। उन्होंने पत्रकार को झाड़ लगाते हुए कहा कि वह एक बीमार मानसिकता वाले आदमी की बकवास पढ़ रही हैं। ट्रंप ने हमलावर को कट्टरपंथी और ईसाई-विरोधी करार देते हुए कहा कि अमेरिका में बढ़ रही इस राजनीतिक हिंसा के लिए विरोधी दलों की हेट स्पीच जिम्मेदार है।

See also  नये साल में दुबई घूमने का है प्लान तो हो सकती हैं मुश्किलें, बदल गए हैं नियम; रद्द हो रहे हैं टूरिस्ट वीजा

गोलीबारी के बीच भी डरे नहीं ट्रंप

एक ओर जहां लोग जान बचाने के लिए भाग रहे थे, वहीं ट्रंप का दावा है कि उन्हें रत्ती भर भी डर नहीं लगा। उन्होंने कहा, मैं स्थिति को समझना चाहता था, इसलिए तुरंत बाहर नहीं भागा। मैं खुद देखना चाहता था कि आखिर चल क्या रहा है।