CG News: छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की 2 दिवसीय बैठक 12 से, आगामी कार्य योजना को लेकर होगा मंथन
CG News: छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की 2 दिवसीय बैठक 12 से, आगामी कार्य योजना को लेकर होगा मंथन

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की 2 दिवसीय बैठक 12-13 म‌ई को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बुलाई गई है। बैठक​ के पहले दिन मंगलवार को शाम 06 बजे कोर कमेटी की बैठक होगी। ये बैठक सीएम विष्णुदेव साय के असम सरकार के शपथ ग्रहण से लौटने के बाद होगी। इसके बाद शाम 07:30 बजे से प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी।

CG News: 13 मई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का आगामी कार्य योजना को लेकर मार्गदर्शन होगा।

See also  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : पहली बार एक दिन मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस, राहुल गांधी वर्चुअल होंगे शामिल, इस बार नहीं दिखेंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकियां