टीआरपी डेस्क। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही थलपति विजय एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पद संभालते ही उन्होंने मात्र 10 मिनट के भीतर तीन बड़े फैसले लेकर राज्य की जनता को बड़ी सौगात दी है। उनके इन फैसलों से साफ है कि नई सरकार का मुख्य फोकस जनहित और सुरक्षा पर रहने वाला है।

सीएम विजय के 3 बड़े फैसले

200 यूनिट बिजली मुफ्त: मुख्यमंत्री ने अपनी पहली ही फाइल पर साइन करते हुए राज्य के मध्यम और गरीब परिवारों को बड़ी राहत दी है। अब तमिलनाडु में हर महीने 200 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करने वालों को कोई बिल नहीं देना होगा।

नशे के खिलाफ विशेष टास्क फोर्स

राज्य में बढ़ती ड्रग्स की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के गठन का आदेश दिया गया है। यह टीम नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए सीधे तौर पर काम करेगी।

See also  Deadlock On Reservation- भेट मुलाकत के लिए रावाना होने से पहले CM बोले हम देंगे 10 सवालों के जवाब

महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम

महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने और उन्हें सुरक्षित माहौल देने के लिए एक और स्पेशल टास्क फोर्स बनाई जाएगी। यह फोर्स राज्य भर में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेगी और आपातकालीन स्थितियों में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

इन फैसलों के बाद विजय के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद लिए गए ये फैसले दिखाते हैं कि थलपति विजय अपनी चुनावी घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ जमीन पर उतारने के लिए तैयार हैं।