रायपुर। कर्नाटक में ढाई-ढाई साल के सीएम फार्मूले पर अमल के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के समय की चर्चाएं फिर सुर्खियों में हैं। इस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने साफ किया कि पांच साल के कार्यकाल में पार्टी हाईकमान ने उनसे कभी इस्तीफा नहीं मांगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर जानबूझकर भ्रम फैलाया गया।
“हाईकमान के निर्देशों का पालन किया”: बघेल
मीडिया से चर्चा में बघेल ने कहा कि ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर पहले भी सवाल पूछे जाते रहे हैं। उन्होंने हमेशा कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशों का पालन किया। पाटन विधायक, मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के रूप में जो भी जिम्मेदारी मिली, उसका निर्वहन किया। अभी राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
सिंहदेव बोले- “मैंने कभी नहीं कहा, मीडिया की देन”
उधर अंबिकापुर में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी कहा कि उन्होंने कभी ढाई-ढाई साल वाले फार्मूले की बात नहीं कही। यह मीडिया की देन रही। सिंहदेव ने कहा कि भूपेश बघेल जो बात कह रहे हैं, वही वे भी पहले से कहते रहे हैं कि पार्टी हाईकमान क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी देता है।



