रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपा की भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार सुबह अंबिकापुर और सूरजपुर (Ambikapur Surajpur Rain) जिलों में झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से स्थानीय लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग (IMD Chhattisgarh Update) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा।

रायपुर में ओले गिरने की चेतावनी, दुर्ग सबसे गर्म (Durg Highest Temperature)

राजधानी रायपुर (Raipur Weather Update) के लोगों के लिए आज का दिन राहत भरा हो सकता है। मौसम विभाग ने रायपुर और आसपास के इलाकों में धूलभरी आंधी चलने और कुछ जगहों पर ओले गिरने की चेतावनी (Hailstorm Warning CG) दी है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पिछले 24 घंटों की बात करें, तो प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ और कुछ पॉकेट्स में लू (Heatwave Chhattisgarh) का असर रहा। दुर्ग जिला 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को रायगढ़ और सुकमा में आए अंधड़ से कई पेड़ उखड़ गए। वहीं बालोद में गर्मी से चमगादड़ों की मौत के बाद पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया गया।

See also  नाम वापसी के आखिरी दौर में बागी पड़े भारी,कहीं उम्मीदवार बदले तो कहीं मैदान में डटे

क्यों बदला मौसम? (Cyconic Circulation and Trough Line)

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बदलाव के पीछे दो बड़े सिस्टम काम कर रहे हैं। पहला, उत्तर झारखंड के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है। दूसरा, उत्तर प्रदेश से लेकर आंध्र प्रदेश तक एक लंबी मौसमी रेखा यानी ट्रफ लाइन (Trough Line) गुजर रही है।

इन दोनों सिस्टम की वजह से बंगाल की खाड़ी से भारी मात्रा में नमी वाली हवाएं छत्तीसगढ़ की तरफ आ रही हैं। जब जमीन की भीषण गर्मी और आसमान की ये नमी आपस में टकराती हैं, तो थंडरस्टॉर्म (Thunderstorm Weather) जैसी स्थिति बनती है। इसी वजह से अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो जाती है।