रायपुर। भारत सरकार ने कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई पर लगे सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं। साथ ही एलपीजी की थोक खरीद पर लगी रोक में भी आंशिक राहत दी गई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मध्य-पूर्व संकट से पहले की खपत का 50% तक थोक खरीद बहाल

मंत्रालय के बयान के मुताबिक, एलपीजी की थोक खरीद को मध्य-पूर्व के संकट से पहले की खपत स्तर के 50 फीसदी तक बहाल कर दिया गया है। इस फैसले से कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही शुरू होने के बाद लिया फैसला

केंद्र सरकार ने यह कदम होर्मुज स्ट्रेट से मालवाहक जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू होने के बाद उठाया है। मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ने पर थोक एलपीजी की सप्लाई रोक दी गई थी, जिसे अब आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है।

सप्लाई हुई सामान्य, कमर्शियल बैन हटे

सरकार ने कहा कि ईरान संकट से पहले एलपीजी की जितनी सप्लाई हो रही थी, अब उसी स्तर की सप्लाई बहाल हो गई है। इसलिए देश में कमर्शियल सप्लाई को लेकर लगाए गए सभी प्रतिबंध भी हटा दिए गए हैं।

See also  कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में 30 और पाजिटिव मिले, इनमें से रायपुर के 6