टीआरपी डेस्क। ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 की ताजा रिपोर्ट ने भारतीय यात्रियों के लिए चिंता बढ़ा दी है। इस साल की रैंकिंग में भारत एक बार फिर फिसल गया है और 125वें स्थान पर आ गया है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने सुधार की ओर कदम बढ़ाए थे, लेकिन इस बार रैंकिंग में गिरावट देखने को मिली है। इस इंडेक्स के मुताबिक, भारतीय पासपोर्ट धारक अब दुनिया के केवल 26 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। यह गिरावट तब हुई है जब पिछले साल देश 124वें स्थान पर था।

कहां जा सकते हैं भारतीय पासपोर्ट धारक?

मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट की स्थिति नामीबिया से नीचे और फिलीपींस, मोरक्को व उज्बेकिस्तान जैसे देशों के मुकाबले पीछे है। हालांकि, भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए अभी भी अच्छी खबर है कि वे भूटान, नेपाल, जमैका, मकाऊ, फिलिस्तीन, ट्यूनीशिया, अंगोला और बारबाडोस जैसी जगहों पर बिना किसी परेशानी के या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा के साथ घूम सकते हैं। वीजा ऑन अराइवल का मतलब है कि आपको पहले से वीजा लेने की जरूरत नहीं है, देश पहुंचने पर आपको वहीं एयरपोर्ट पर वीजा मिल जाता है।

See also  छत्तीसगढ़ में डीजे साउण्ड नापने के लिये हाईकोर्ट के आदेश के बाद खरीदी गई थीं 6 करोड़ की मशीनें, उपयोग न होने से हुई दो लोगों की मौत

इन देशों के लिए अभी भी चाहिए वीजा

भारत के लिए अभी भी दुनिया के बड़े और विकसित देशों की यात्रा करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। अमेरिका, यूके, जर्मनी, फ्रांस, चीन और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में जाने के लिए भारतीयों को अभी भी वीजा लेने की जरूरत पड़ती है। ये करीब 88 देश हैं, जहां जाने के लिए आपको पहले से ही पूरी तैयारी और कागजी कार्रवाई करनी होती है।

पड़ोसियों का क्या है हाल?

अगर हम अपने पड़ोसी देशों की बात करें तो स्थिति मिली-जुली है। चीन 104वें स्थान पर है, जो भारत से काफी आगे है। वहीं दक्षिण एशिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत की स्थिति थोड़ी बेहतर कही जा सकती है। बांग्लादेश 166वें, नेपाल 164वें और पाकिस्तान 188वें स्थान पर है। पाकिस्तान का पासपोर्ट इस इंडेक्स में सबसे निचले पायदानों में से एक है।

कौन से देश हैं सबसे आगे?

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 की टॉप 10 सूची में ज्यादातर यूरोपीय देशों का दबदबा है। स्वीडन इस सूची में पहले स्थान पर है। दूसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड, तीसरे पर फिनलैंड, चौथे पर जर्मनी, पांचवें पर डेनमार्क, छठे पर नीदरलैंड्स, सातवें पर आयरलैंड, आठवें पर यूनाइटेड किंगडम, नौवें पर नॉर्वे और दसवें स्थान पर सिंगापुर है। खास बात यह है कि अमेरिका और फ्रांस जैसे ताकतवर देश इस बार टॉप 10 में जगह बनाने से चूक गए और 11वें स्थान पर हैं। कनाडा 13वें नंबर पर बना हुआ है।

See also  Jammu and Kashmir CM Oath: जम्मू-कश्मीर सरकार का शपथ समारोह आज, थोड़ी देर में CM उमर अब्दुल्ला सहित 8 मंत्री लेंगे पद की शपथ, राहुल-प्रियंका भी रहेंगे मौजूद