छत्तीसगढ़ में अवैध नल कनेक्शन नियमितीकरण प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में अवैध नल कनेक्शन नियमितीकरण प्रक्रिया

Chhattisgarh Municipal: छत्तीसगढ़ में अवैध नल कनेक्शनों को वैध कराने के लिए नगर पालिक अधिनियम 1956 के तहत सरलीकृत प्रक्रिया शुरू की गई है। निगम प्रशासन ने इसके लिए आवासीय और व्यावसायिक कनेक्शनों के आधार पर पृथक-पृथक नियमितीकरण शुल्क निर्धारित कर दिया है।

यह निर्णय राज्य के उन हजारों परिवारों के लिए राहत भरा है जो लंबे समय से अवैध नल कनेक्शन का उपयोग कर रहे थे। अब एक निर्धारित शुल्क जमा कर उपभोक्ता अपने कनेक्शन को वैध करा सकते हैं, जिससे पानी की आपूर्ति और कनेक्शन की वैधता संबंधी समस्याएं दूर होंगी। वहीं, जो लोग इस प्रक्रिया का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ निगम सख्त कार्रवाई करेगा।

अवैध आवासीय नल कनेक्शन का नियमितीकरण शुल्क 5 हजार रुपये

निगम द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अवैध आवासीय नल कनेक्शन का नियमितीकरण 5 हजार रुपये के शुल्क के साथ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, हितग्राही को नया नल कनेक्शन शुल्क भी जमा करना होगा। वहीं, व्यावसायिक कनेक्शन को वैध कराने के लिए 15 हजार रुपये का नियमितीकरण शुल्क और नया कनेक्शन शुल्क निर्धारित किया गया है।

See also  CG liquor scam: अनवर और नितेश के बेटों से पूछताछ,EOW ने लिया हिरासत में लिया

प्रॉपर्टी टैक्स आईडी से लिंक कराना होगा

हितग्राहियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन के साथ पूरी राशि एकमुश्त जमा करनी होगी। साथ ही, अपने नल कनेक्शन को अनिवार्य रूप से प्रॉपर्टी टैक्स आईडी से लिंक कराना होगा। निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि अमृत मिशन योजना और स्मार्ट सिटी योजना के तहत दिए गए नल कनेक्शन ‘अवैध’ की श्रेणी में नहीं आएंगे। इन योजनाओं के उपभोक्ता अपने कनेक्शन को निगम की डिमांड पंजी में आवेदन कर दर्ज करा सकते हैं।

सख्त वैधानिक कार्रवाई

निगम ने अवैध नल कनेक्शनों को वैध कराने की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर अवैध कनेक्शनों को वैध नहीं कराया गया, तो संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम में नल कनेक्शन की जरूरी बातें

1 – नगर निगम में अवैध नल कनेक्शन को नियमित करने के लिए कितना शुल्क तय किया गया है।

See also  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ में अवैध नल कनेक्शन को नियमित करने के लिए 5000 रुपये शुल्क लिया जाएगा। यह शुल्क केवल आवासीय परिसर में लगे नल के लिए होगा।

2 – व्यावसायिक नल कनेक्शन के लिए कितना शुल्क रखा गया है।

व्यावसायिक परिसरों में लगे अवैध नल कनेक्शन को नियमित करने के लिए 15000 रुपये शुल्क अदा करना होगा।

3 – नल कनेक्शन के लिए क्या मुख्य शर्त है।

नल कनेक्शन को प्रापर्टी टैक्स की आईडी से लिंक कराना होगा।

4 – क्या अमृत मिशन और स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगे कनेक्शन को अवैध माना जाएगा।

अमृत मिशन और स्मार्ट सिटी योजना के कनेक्शन को अवैध नहीं माना जाएगा।

5 – जिन आवासीय परिसरों और व्यावसायिक परिसरों में अवैध नल कनेक्शन लगे हैं, उन्हें नियमित कराने के लिए क्या एक मुश्त राशि जमा करानी होगी।

हां, नल कनेक्शन को नियमित कराने के लिए आवासीय परिसर में रहने वालों को पांच हजार और व्यावसायिक परिसर में नल का उपयोग करने वालों को एकमुश्त 15 हजार रुपये जमा कराना होगा।

See also  रायपुर-दुर्ग सेक्शन में कुम्हारी और भिलाई के बीच आज रद रहेंगी आठ ट्रेनें