CG Assembly Monsoon Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में शुक्रवार को सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव (CG NO-CONFIDENCE MOTION DISCUSSION) पर चर्चा शुरू हो गई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला।

नेता प्रतिपक्ष ने चर्चा शुरु करते हुए कहा कि, वे 136 बिंदुओं का आरोप-पत्र लेकर खड़े हैं, जो जनता के टूटे विश्वास और सरकार की विफलताओं का दस्तावेज है। महंत ने कहा कि कांग्रेस में सभी फैसले आपसी चर्चा और सहमति से लिए जाते हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने लगाया

नेता प्रतिपक्ष महंत ने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल का हर सप्ताह षड्यंत्र और जनविरोधी निर्णयों से भरा रहा है। किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है, इसलिए विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अजय चंद्राकर ने ली महंत की चुटकी

इससे पहले भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने अविश्वास प्रस्ताव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विधानसभा के 25 वर्षों के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि नेता प्रतिपक्ष स्वयं अविश्वास प्रस्ताव पेश कर रहे हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि शायद विपक्ष को अपने बाकी सदस्यों पर भरोसा नहीं रहा, इसलिए नेता प्रतिपक्ष को खुद प्रस्ताव रखना पड़ा।

See also  उप मुख्यमंत्री पर 2 वोटर ID रखने का आरोप, SIR प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठे सवाल…

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।