छत्तीसगढ़ में PDS चावल चोरी मामले में कांग्रेस नेता और राइस मिल मालिक गौरव अग्रवाल खे खिलाफ FIR दर्ज, आरोपी नेता फरार, मोबाइल भी बंद

टीआरपी डेस्क। प्रदेश के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में PDS चावल चोरी करने के मामले में लक्ष्मी राइस मिलर और जिला कांग्रेस महामंत्री गौरव अग्रवाल के खिलाफ चकरभाठा थाना पुलिस ने FIR दर्ज किया है। इसके बाद से ही आरोपी नेता फरार है और मोबाइल बंद आ रहा है।

बता दें कि नेता की गिरफ्तारी को लेकर बिल्हा और चकरभाठा क्षेत्र में पुलिस टीमों ने छापा मारा। मगर पुलिस को इसमें  सफलता नहीं मिल सकी। वहीं गुरुवार को गिरफ्तार किए गए मिल के मैनेजर मन्नालाल अग्रवाल समेत दो विक्रेताओं विजय कुमार पात्रे व दौलत पात्रे को 15 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

5 अगस्त से चावल और शक्कर चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे 

इससे पहले पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों की राशन दुकानों के ताले तोड़कर लगातार 5 अगस्त से चावल और शक्कर चोरी करने वाले चोर गिरोह को पकड़ा था। पुलिस ने इस मामले में अबतक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 500 बोरी चावल, 300 खाली बोरी और वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद की गई थी। पुलिस को आरंभिक जांच में कांग्रेस नेता गौरव अग्रवाल का नाम सामने आया।

See also  Ayodhya Ram Temple: अयोध्या पहुंची दुनिया की सबसे महंगी रामायण, देखें Video

शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने इस मामले में मिल मालिक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर पुलिस मिल मालिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो BJP उग्र आंदोलन करेगी।

मिल खपाते थे चोरी का चावल

चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पुलिस को बताया है की वे इस चावल को बिल्हा के लक्ष्मी राइस मिल में बेचने जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने मिल में छापा मारकर मैनेजर मन्नालाल अग्रवाल को हिरासत में ले लिया। मिल के मैनेजर ने स्वीकार किया है कि चिरौटी समेत बेलगहना, सकरी, कोटा, हिर्री, तखतपुर, मल्हार, चकरभाठा, समेत मुंगेली से राशन का चावल खरीदा गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर