तत्कालीन कलेक्टर के अपहरण में शामिल नक्सली रवा गंगा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
तत्कालीन कलेक्टर के अपहरण में शामिल नक्सली रवा गंगा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित जिले में नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है। इसी बीच सुकमा जिले से एक लाख का इनामी नक्सली के गिरफ्तार होने की खबर सामने आई है।

गिरफ्तार हुए नक्सली की पहचान नक्सली रवा गंगा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली 2012 के तत्कालीन कलेक्टर के अपहरण में शामिल था।

बता दे जिला पुलिस द्वारा पूना नर्कोम अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत फोर्स बड़ेसट्टी क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान नक्सली रवा गंगा को गिरफ्तारी किया गया है। इसकी पुष्टि एसपी सुकमा सुनील शर्मा ने की है।

नक्सली रवा गंगा केरलापाल के मंझिपारा के पास कलेक्टर अपहरण , 2013 में विधानसभा मतदान दल पर आईईडी विस्फोट सहित विभिन्न घटनाओं में शामिल था। उसके खिलाफ फुलबगड़ी थाना में कई मामले दर्ज है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  सियासत में मचा है बवाल, अलग-अलग ट्विटर पर ट्वीट