कांकेर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कांकेर जिले (Kanker District) में नक्सलियों (Naxalites) ने डीजल टैंकर को विस्फोट से उड़ा दिया। नक्सलियों ने रेल लाइन निर्माण कार्य में लगे डीजन टैंकर को विस्फोट से उड़ा दिया। इस विस्फोट में तीन लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।

घटना के बाद से जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार कांकेर के ताड़ोकी थाना क्षेत्र के ग्राम पतकालबेड़ा में टैंकर गाड़ी रेलवे के काम में लगी थी। जिसे पहले नक्सलियों ने अपने कब्जे में ले लिया। रेलवे लाइन के काम मे चल रहे गाड़ियों को पेट्रोल देने रोज की तरह आज सुबह तुमापाल की ओर जा रही इस टैंक को अपना निशाना बनाया।

इस घटना के बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Naxalite Encounter) होने की जानकारी मिली है। जिसके बाद नक्सली भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि जिस टैंकर को ब्लास्ट किया गया है , जिसमे 3 लोग सवार थे जिनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जिसमे एक ग्रामीण भी है। इस घटना के संबंध में कांकेर एसपी ने पुष्टि की है।

See also  कांकेर में बीएसएफ के कैम्प पर नक्सली हमला, जवानों की जवाबी फायरिंग

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।