Punjab Election 2022 : विधानसभा चुनाव के लिए ये हैं आम आदमी पार्टी के 10 उम्मीदवार, सभी हैं मौजूदा विधायक

टीआरपी डेस्क। Punjab Election 2022 : आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में सभी मौजूदा विधायकों पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है।

Punjab Election 2022 के लिए इन नेताओं को मिला मौका

गढ़शंकर से विधायक जयकिशन रोड़ी, जगरांव से विधायक सरबजीत कौर मानुके, निहाल सिंह वाला से विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, कोटकपूरा से विधायक कुलतार सिंह संधवां, तलवंडी साबो से विधायक बलजिंदर कौर, बुढलाडा से विधायक प्रिंसिपल बुधराम, दिबड़ा से विधायक हरपाल सिंह चीमा, सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा, बरनाला से विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर और महिल कलां से विधायक कुलवंत पंडोरी शामिल हैं। 

इससे पहले बठिंडा ग्रामीण से आप की विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करेंगे तो पार्टी की पंजाब में हार निश्चित है।

See also  त्रिपुरा पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर होंगे सैरव गांगुली

नेता प्रतिपक्ष और आप नेता हरपाल सिंह चीमा पर पलटवार करते हुए रूबी ने कहा कि जब उनके पास बोलने का मौका था तब तो वह कुछ बोले नहीं। पंजाब के लोगों के मुद्दों पर वह चुप्पी साधे रहे। रूबी ने चीमा को चुनौती दी कि वह उनके खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर