टीएस सिंहदेव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल छात्रों के लिए अनुबंध राशि 25 लाख की जगह 15 लाख करने पर राज्य सरकार ने विचार करना शुरू कर दिया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि अनुबंध राशि को 25 लाख की जगह 15 लाख का संशोधन करने पर विचार किया जा रहा है।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, इस विषय में जैसे ही निर्णय लिया जाता है, सभी को सूचित किया जाएगा। प्रदेश में मेडिकल विद्यार्थी अनुबंध को लेकर अपनी मांग रखते रहे हैं, जिस पर सरकार विचार कर रही है।

See also  India South Africa Under-19 ODI Series: वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारत की तूफानी जीत, साउथ अफ्रीका को किया क्लीन स्वीप