रायपुर। जमीन की नकल खसरा बी वन के लिए पटवारी (Patwari) द्वारा रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। जमीन की कीमत पटवारी ने कुछ ऐसी लगाई कि ग्रामीण नाराज हो गया। इसकी शिकायत लेकर सीधे ACB के दफ्तर जा पहुंचा। शिकायत के बाद पटवारी को रिश्वत देते रंगे हाथ पकड़वा दिया। जिसके बाद ही ग्रामीण ने चैन की सांस ली।

क्या है पूरा मामला

दरअसल यह मामला बेमेतरा (Bemetara) का है। जहां महिला पटवारी आकांक्षा मेमन ने ग्रामीण से उसके ही जमीन के अभिलेख देने के लिए दस हजार रुपए बतौर रिश्वत की मांग कर दी। ग्रामीण पारिवारिक आवश्यकता के लिए जमीन बेचना चाह रहा था। जिसके लिए उसे भूमि का बी 1, खसरा नक्शा चाहिए था। ग्रामीण दुकलहा वर्मा ने दस हजार की मांग सुनी तो ग्रामीण परेशान होकर सीधे ACB के दफ्तर में इसकी शिकायत कर दी। ACB की टीम ने पटवारी आकांक्षा मेमन को रिश्वत की किश्त सात हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

See also  टीआरपी की खबर पर सीएम ने लिया संज्ञान : कोटा में छत्तीसगढ़ के बच्चों को लेकर भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत से की बात,पालकों से कहा सभी सुरक्षित घबराए नहीं

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।