CM केजरीवाल के आवास पर तोड़फोड़ के मामले में बीजेपी युवा मोर्चा के 8 कार्यकर्ता गिरफ्तार
CM केजरीवाल के आवास पर तोड़फोड़ के मामले में बीजेपी युवा मोर्चा के 8 कार्यकर्ता गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आठ लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है यह संख्या अभी और बढ़ सकती है।

गौरतलब है कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के संबंध में दिए गए केजरीवाल के बयान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री के आवास पर तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने बुधवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ इस संबंध में मामला दर्ज किया था।

पुलिस सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक भारतीय दंड संहिता की धारा 186 , 188 लोक सेवक द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन, 353 सरकारी कर्मचारी को हमला या आपराधिक बल के जरिए कर्तव्य निर्वहन से रोकना और सार्वजनिक संपत्ति क्षति रोकथाम अधिनियम की धारा तीन के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि पंजाब चुनाव में हार से हताश भारतीय जनता पार्टी केजरीवाल को मारना चाहती है। सिसोदिया ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान केजरीवाल के आवास पर सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के लिये लगाए गए अवरोधकों को क्षतिग्रस्त किया।

See also  ये पंचायत सचिव निकला दो करोड़ का आसामी,पढ़ें पूरी खबर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।