परीक्षा पे चर्चा पर पीएम मोदी ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्र-सेल्फ मोटिवेट होना जरूरी, अपनी कमी को शक्ति बनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ये मेरा बड़ा प्रिय कार्यक्रम है, लेकिन कोरोना के कारण बीच में मैं आप जैसे साथियों से मिल नहीं पाया। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए आज का कार्यक्रम विशेष खुशी का है, क्योंकि एक लंबे अंतराल के बाद आप सबसे मिलने का मौका मिल रहा है। छात्रों से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि त्योहारों के बीच में परीक्षा भी होते हैं।

इस वजह से त्योहारों का मजा नहीं ले पाते, लेकिन अगर परीक्षा को ही त्योहार बना दें, तो उसमें कईं रंग भर जाते हैं। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। दूरदर्शन के चैनलों पर इस कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया। इसके अलावा शिक्षा मंत्रालय भी इस कार्यक्रम की ट्विटर अकाउंट पर लाइव स्ट्रीमिंग की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मन में तय कर लीजिए कि परीक्षा जीवन का सहज हिस्सा है। हमारी विकास यात्रा के ये छोटे-छोटे पड़ाव हैं। इस पड़ाव से पहले भी हम गुजर चुके हैं। पहले भी हम कई बार परीक्षा दे चुके हैं। जब ये विश्वास पैदा हो जाता है तो आने वाले परीक्षा के लिए ये अनुभव आपकी ताकत बन जाता हैं।

See also  ईडी के दफ्तर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पत्रकारों से कहा- ऐसा लगता है कि मैं देश छोड़कर भाग जाऊंगा !

अपने इन अनुभवों को, जिस प्रक्रिया से आप गुजरे हैं, उसको आप कतई छोटा मत मानिए। दूसरा आपके मन में जो पैनिक होता है, उसके लिए मेरा आपसे आग्रह है कि आप किसी दबाव में मत रहिए। जितनी सहज दिनचर्या आपकी रहती है, उसी सहज दिनचर्या में आप अपने आने वाले परीक्षा के समय को भी बिताइए।

जब आप ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं तो क्या आप सच में पढ़ाई करते हैं, या reel देखते हैं? दोष ऑनलाइन या ऑफलाइन का नहीं है। क्लासरूम में भी कई बार आपका शरीर क्लासरूम में होगा, आपकी आंखें टीचर की तरफ होंगी, लेकिन कान में एक भी बात नहीं जाती होगी, क्योंकि आपका दिमाग कहीं और होगा।

आज हम डिजिटल गैजेट के माध्यम से बड़ी आसानी से और व्यापक रूप से चीजों को प्राप्त कर सकते हैं।
मन कहीं और होगा तो सुनना ही बंद हो जाता है। जो चीजें ऑफलाइन होती हैं, वही ऑनलाइन भी होती हैं। इसका मतलब है कि माध्यम समस्या नहीं है, मन समस्या है। माध्यम ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, अगर मन पूरा उसमें डूबा हुआ है, तो आपके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन का कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

See also  VIDEO: केदारनाथ में पिघलकर बहने लगीं बर्फीली चोटियां, चारों तरफ फैला सफेद गुबार, अटकीं भक्तों की सांसें

पिछले साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन अप्रैल महीने में कोरोना महामारी की वजह से ऑनलाइन मोड में किया गया था। स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम का पहला संस्करण ‘परीक्षा पे चर्चा 2018 को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर