रायगढ़ : प्रदेश के अंदर राजनीति एक बार फिर से शर्मसार हुई है। प्रदेश के रायगढ़ जिले से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ कोतवाली थाने में छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने ही की है। महिला कार्यकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे काम दिलाने के बहाने बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की गई। वही मामला बढ़ने के बाद मामले को दबाने के लिए उसके पास कुछ महिला कार्यकर्ताओं को शांत कराने के लिए भेजा गया। लेकिन इन सब बातों को दरकिनार करते हुए महिला ने थाने में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने महिला को आश्वासन दिया है कि आरोपों की जांच करने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

काम दिलाने के लिए बुलाया अकेले मिलने

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि काम करने के दौरान नेताओं से अच्छा परिचय हो गया था। कुछ माह पूर्व पिता के निधन के बाद मेरी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। जिसके बाद यहां भाजपा के जिला अध्यक्ष ने उसे काम दिलवाने के बहाने अपने कार्यालय आने को कहा। 2 जून 2021 की सुबह 11:00 बजे वह महिला भाजपा के कार्यालय पहुंची। जिसके बाद उमेश अग्रवाल ने अपने कक्ष में महिला के हाथ में ₹5000 दिए और कई आपत्तिजनक बातें कही। इसके बाद वह युवती का हाथ पकड़ कर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इन हरकतों से युवती डर गई और पैसे फेंक कर मौके से फरार हो गई। इसके बाद उसने किसी से कुछ नहीं कहा लेकिन उसके कुछ समय बाद भाजपा के कुछ महिला नेता उनके पास है और उसे चुप रहने की धमकी भी दी।

See also  CG Election 2023 : जशपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रायमुनि भगत

पीड़ित युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिला नेतृत्व में ने उसे जिला अध्यक्ष की करतूत किसी से न बताने के लिए कहा और उसे धमकी भी दी। फिर भी युवती धमकियों से ना डरते हुए लगातार भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी समेत बड़े नेताओं को मौखिक और लिखित दोनों तरीके से शिकायत दर्ज कराती रही। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके बाद युवती ने कानून की शरण ली और मामले की शिकायत दर्ज की।

जिला अध्यक्ष ने साजिश का लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने शिकायत के कुछ ही दिनों बाद अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने 2 लोगों की चैटिंग को पोस्ट किया था और दावा किया था कि मुझे झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है। उमेश अग्रवाल की मानें तो शिकायत करने वाली युवती अपनी सहेली से चैट कर झूठे आरोप में फंसाने की बात कह रही है।

See also  हरियाणा शपथ ग्रहण: ये 6 विधायक बने कैबिनेट मंत्री, पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह समेत इन्होने ली राज्यमंत्री की शपथ

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर