योगी आदित्यनाथ

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस का ट्विटर हैंडल शुक्रवार देर रात हैक हो गया। हैकर्स ने सबसे पहले @CMOfficeUP का सबसे पहले बायो और फिर प्रोफाइल पिक्चर बदल दी। रात करीब 12:34 बजे ट्विटर हैंडल हैक करने के बाद हैकर्स ने एक के बाद एक 50 से ज्यादा पोस्ट भी कर दिए।

हैकर्स ने ट्विटर हैंडल की प्रोफाइल पिक्चर बदल दी। इसके बाद बायो से जहां ‘ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ऑफ चीफ मिनिस्टर ऑफिस उत्तर प्रदेश’ लिखा था। वहां, को-फाउंडर @BoredApeYC @YugaLabs लिख दिया।

25 मिनट बाद अकाउंट हुआ रिस्टोर

सीएम ऑफिस का ट्विटर हैंडल हैक होने की खबर मिलते ही पूरी ब्यूरोक्रेसी आधी रात को एक्टिव हो गई। तुरंत साइबर एक्सपर्ट की मदद ली गई और हैक होने के करीब 25 मिनट बाद 1.10 बजे ट्विटर हैंडल को रिस्टोर किया गया। इसमें सबसे पहले प्रोफाइल में योगी की फोटो को लगाया गया। उसके बाद बायो को अपडेट किया गया।

See also  कोरोना का दहशतः अब तक 91 मामले सामने आए, सरकार ने कोरोना को दिया 'आपदा' का दर्जा, मौत होने पर परिवार को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा
सीएम ऑफिस के ट्विटर हैंडल को रिस्टोर कर सारे पोस्ट डिलीट किए गए।

करीब 47 हजार ट्वीट एकाउंट से डिलीट

जून 2014 में बने इस अकाउंट से अब तक 47 हजार से ज्यादा ट्वीट किए गए थे। हालांकि, रिस्टोर करने के बाद अब एक भी ट्वीट नजर नहीं आ रहा है। यानी अब तक इस अकाउंट से किए सारे ट्वीट डिलीट हो गए हैं। फिर से सारे ट्वीट नजर आए। इसके लिए एक्सपर्ट की टीम काम कर रही है।

इस मामले में यूपी सरकार ने बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सीएम ऑफिस का ट्विटर अकाउंट @CMOfficeUP को हैक करने का प्रयास किया गया था। इनके द्वारा कुछ ट्वीट पोस्ट किए थे। जिसको तुरंत रिकवर कर लिया गया था। साइबर एक्सपर्ट्स द्वारा प्रकरण की जांच के बाद जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  हो जाएं सावधान, आने वाली कोरोना से भी खतरनाक महामारी, भायवह होगा मौत का आंकड़ा