नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) और एनसीआर (NCR) क्षेत्र में वायु प्रदुषण की स्थित जानलेवा स्तर पर पहुंच गई है। जिसकी वजह से पर्यावरण प्रदुषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए EPCA) ने हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा की है।

दिल्ली को गैस चैंबर की संज्ञा देते हुए ईपीसीए ने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किये है। साथ ही दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में 5 नवंबर तक स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

ईपीसीए ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और यूपी के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर एडवायजरी (Advisory) पर अमल करने को कहा है।

गौरतलब है कि जनवरी के बाद पहली बार दिल्ली का प्रदुषण स्तर जानलेवा स्तर तक पहुंच गया है। ईपीसीए के मुताबिक मौसम विभाग ने उन्हें जानकारी दी है कि एक हफ्ते में दिल्ली की हवा में सुधार होने का अनुमान है। दिल्ली में दीवाली (Diwali) में पटाखे (Crackers) जलाने के बाद से प्रदुषण के स्तर में वृद्धि हुई है।

See also  छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों के लिए चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR की समयसीमा

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।