By Election Breaking : 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर 23 जून को होगा मतदान, जानिए किन सीटों पर होने हैं चुनाव

TRP डेस्क : देश के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, दिल्ली और झारखंड में उपचुनाव होने हैं। इन सभी राज्यों में 23 जून को उपचुनाव कराए जाएंगे। इसके नतीजे 26 जून को आएंगे।

इस उप चुनाव के लिए सूचना 30 मई को प्रकाशित की जाएगी और 6 जून तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। 7 जून को नामांकनों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद 9 जून तक प्रत्याशियों को नामांकन वापस लेने का समय मिलेगा। जिसके बाद 23 जून को मतदान और 26 जून के मतगणना की जाएगी।

इन लोकसभा सीटों पर चुनाव

  1. पंजाब- संगरूर लोकसभा
  2. उत्तर प्रदेश- रामपुर लोकसभा
  3. उत्तर प्रदेश- आजमगढ़ लोकसभा
See also  बंगाल के स्कूल परिसर में मिला जिंदा बम, पुलिस जांच में जुटी

इन विधानसभा सीटों पर चुनाव

  1. त्रिपुरा- अगरतला विधानसभा
  2. त्रिपुरा- टाउन बार्दोवली विधानसभा
  3. त्रिपुरा- सुरमा विधानसभा
  4. त्रिपुरा- जुबराजनगर विधानसभा
  5. आंध्र प्रदेश- आत्माकुर विधानसभा
  6. एनसीटी ऑफ दिल्ली- राजिंदरनगर विधानसभा
  7. झारखंड- मंदार विधानसभा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर