Trp breaking news

रायपुर : जल्द ही होने जा रहे राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के डर से कांग्रेस पार्टी हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को लेकर रायपुर ले आई है। कुछ देर पहले ही हरियाणा के सभी विधायक विशेष विमान से सभी रायपुर पहुंचे हैं। बता दें राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग 10 जून को होनी है। अब 9 जून तक सभी विधायक रायपुर में रहेंगे और वोटिंग के दिन विधायकों को फिर से हरियाणा ले जाया जाएगा।

हरियाणा से 31 में से 28 विधायक छत्तीसगढ़ पहुँचे हैं। हरियाणा के विधायक नया रायपुर के मेफेयर लेक रिसॉर्ट में रहेंगे। ऐसी संभावना है कि यहाँ सीएम भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  बड़ी खबरः छत्तीसगढ़ में बिजली संकट से पहले ही सीएम ने ली बैठक... कोयले की उपलब्धता के दिए निर्देश, इस माह से फिर आरंभ होंगी बंद पड़ी दो यूनिट