कार्यकर्ताओं के बदसलूकी और गालियां देते वीडियो हुए वायरल, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

रायपुर। बीते बुधवार को भाजयुमो द्वारा बेरोज़गारी के मसले पर हल्ला बोल आंदोलन किया गया। आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने एवं किसी प्रकार की अनहोनी को रोकने बड़ी संख्या में पुलिसबल को भी तैनात किया गया। अब भाजयुमो के इस प्रदर्शन से कुछ वीडियो निकल कर वायरल हो रहे हैं, जिसमें भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी करते और उनपर हाथ उठाते देखा जा सकता है। जिसके बाद राजधानी पुलिस द्वारा शहर के अलग-अलग थानों में पुलिसकर्मियों से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, वाहनों के तोड़फोड़ और लाठीचार्ज के लिए उकसाते हुए अपशब्दों का प्रयोग करने पर नामजद और अज्ञात कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की है।

बता दें कि कल बुधवार को भाजपा की युवा विंग BJYM द्वारा हल्लाबोल आंदोलन राजधानी में किया गया BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, सरोज पांडेय, रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत समेत प्रदेश के कई बड़े भाजपा नेता मौजूद थे। वहीं भाजपा के इस प्रदर्शन से निपटने प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में बैरिकेटिंग और पुलिस बल की तैनाती की गयी थी।

See also  शासन की मंजूरी के बिना बोर्ड चेयरमैन ने रिटायर्ड पीसीसीएफ राव को बना दिया वनौषधि बोर्ड का सलाहकार!,पहले से चल रही है तीन विभागीय जांच

इन पर दर्ज हुए एफआईआर

राजधानी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के कोतवाली थाने में अब तक 2 और सिविल लाइन थाने में 4 एफआईआर दर्ज हुए हैं। जिनमे प्रदर्शन के दौरान OCM चौक के पास जगदलपुर के अविनाश श्रीवास्तव, आनंद झा एवं अन्य के विरुद्ध लाठीचार्ज के लिए उकसाते हुए गाली अपशब्दों का प्रयोग एवं पुलिस से अभद्रता करने एवं धक्का देने पर कोतवाली में अपराध दर्ज़ किया गया है।

OCM चौक के पास ही तुषार चोपड़ा एवं अन्य के द्वारा पुलिस से अभद्रता करने, मारपीट करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने पर कोतवाली थाना में अपराध दर्ज़ किया गया है।

पंचशील नगर में बैरिकेड के पास शुभम गुप्ता निवासी अकलतरा, सोनू सिंह निवासी अकलतरा, रवि पांडे निवासी जांजगीर चांपा, नरोत्तम गव्हेल निवासी मालखरोदा, सुमित पांडे निवासी अकलतरा, राजकुमार चंद्रा निवासी जांजगीर,गिरधर गोपाल चंद्रा निवासी जयजयपुर, मनोज कुमार साहू निवासी जय जयपुर, करण कुमार यादव निवासी अकलतरा, सुनील सिंह निवासी अकलतरा एवं अन्य के द्वारा तोड़फोड़, अभद्रता, पुलिस कर्मचारियों को धक्का देने, शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने, पुलिस अधिकारियों को चोट कारित करने पर थाना सिविल लाईंस में अपराध दर्ज़ किया गया है।

See also  Arun Saw Said On The Murder Of BJP Leader -कांग्रेस राज में कानून व्यवस्था ने दम तोड़ा, बाहरी राज्य से आ रहे हत्यारे

शहीद भगत सिंह चौक पर निखिल सिंह राठौर निवासी भानूप्रतापपुर ,राज कमल राठौर निवासी सक्ती ,सतनाम सिंह निवासी रायगढ़, सूरज शर्मा निवासी रायगढ़ ,मयूरेश केसरवानी निवासी सारंगढ़ ,आलोक पटेल निवासी डभरा चंद्रपुर एवं अन्य के द्वारा तोड़फोड़ करने, संपत्ति को नुक़सान पहुँचाने, पुलिस कर्मचारियों को धक्का देने, शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने, पुलिस कर्मचारियों को चोट कारित करने पर थाना सिविल लाईंस में अपराध दर्ज़ किया गया है।

वहीं पुलिस वीडियो के आधार पर कुछ अन्य नामों की भी पहचान कर रही है जिन्होंने प्रदर्शन के अतिरिक्त विधि विरुद्ध कार्य किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर