अजय चंद्राकर

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर बोले बिना डरे हक़ की लड़ाई रखें जारी

विशेष संवादाता, रायपुर। भत्ते और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों पर भाजपा ने एक और वादा किया है। भाजपा के पूर्व मंत्री और पार्टी के मुख्या प्रवक्ता विधायक अजय चंद्राकर ने हड़ताल को बिना डरे जारी रखने को कहा है। इतना ही नहीं श्री चंद्राकर ने कर्मचारियों से कहा है कि अगले साल भाजपा जीतकर आएगी और कर्मचारियों के विरोध में जारी भूपेश सरकार के सभी आदेशों को निरस्त भी करेगी।

बीजेपी ने वादा किया है कि अगले साल सरकार बनते ही ब्रेक इन सर्विस का आदेश रद्द किया जायेगा। इस वादे से साफ है कि बीजेपी नेता कर्मचारियों को लगातार समर्थन देकर धरना स्थल पहुंचकर हड़ताल व मांगों के जरिये चुनावी उद्देश्य साधने में लग गए हैं। बता दें कि बीते 8 दिनों से महिला-पुरुष कर्मचारी बड़ी संख्या में प्रदेशभर में हड़ताल पर हैं।

See also  Raipur's master plan 2031 ready - आवासीय भूमि और कुछ गांव भी प्लान में आए

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता ने तंज कसा है कि सीएम भूपेश बघेल हर बात पर भाजपा सरकार के कंधे का सहारा लेते हैं तो वे जनता को बताएं कि भाजपा सरकार की किन-किन नीतियों, योजनाओं, कार्यक्रमों से सहमत हैं। भूपेश बघेल वर्ष 2006 के जिस परिपत्र का हवाला दे कर सर्विस ब्रेक का फरमान सुना रहे हैं, वह आज के हालात में प्रासंगिक नहीं है। तब परिस्थितियां अलग थीं। वातावरण अलग था। आज तो पूरा प्रदेश अपने हक के लिए धरने पर बैठा है।

चंद्राकर ने कहा कि दरअसल यह सरकार कर्मचारी संगठनों को डीए और एचआरए जैसे सामान्य मुद्दों में उलझा कर रखना चाहती है, ताकि इनके घोषणा पत्र के क्रमोन्नति, चार स्तरीय उच्चतर वेतनमान, समयमान वेतनमान, नियमितिकरण जैसे बड़े वादों तक आंदोलन पहुंच ही न पाए।

प्राकृतिक न्याय के तहत हमेशा से राज्य के कर्मचारियों को एक-दो माह में ही केंद्र के समान महंगाई और गृह भाड़ा भत्ता मिलता रहा है, लेकिन भूपेश बघेल सरकार राज्य के कर्मचारियों से अन्याय कर रही है और कर्मचारियों को दबाने गलत तरीके से हमारे कंधे का इस्तेमाल कर रही है।

See also  16 और 17 नवंबर को अखबार में छपने वाले विज्ञापन का पूर्वप्रमाणन आवश्यक

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।